सूरतगंज क्षेत्र में प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर : जंगल में मिली शिवलिंग की मूर्ति, रस्सी के निशान आज भी मौजूद
बाराबंकी जिला मुख्यालय से 36 किलोमीटर दूर सूरतगंज के मोहम्मदपुर खाला गांव में स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर हजारों वर्ष पुराना है। मंदिर मोहम्मदपुर खाला-झंझरा मार्ग के चौराहे से एक किलोमीटर दूर दाईं ओर स्थित है।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में यहां घना जंगल था। पशुपालकों को जंगल में महादेव की मूर्ति मिली थी। मंदिर परिसर में हनुमान जी और काल भैरव के मंदिर भी हैं। शिवलिंग पर आज भी रस्सी के निशान देखे जा सकते हैं। पुराने समय में लोग पशुओं की अच्छी कीमत पाने के लिए यहां रस्सी बांधा करते थे।
महाशिवरात्रि और सावन के महीने में यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है। श्रद्धालु दूर-दूर से आकर रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करते हैं। पहले मंदिर के महंत पट्टे बाबा थे। अब उनके वंशज मंदिर की देखभाल करते हैं। वर्तमान पुजारी छोटकने गोसाई के अनुसार यह एक सिद्ध मंदिर है। मनोकामना पूरी होने पर भक्त यहां भंडारे का आयोजन करते हैं।
Author: Admin
Published: Jul 30, 2026